Bigg Boss 20: सलमान खान के लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस का 20वां सीजन जल्द दर्शकों के बीच आने वाला है। शो को लेकर लंबे समय से चल रही चर्चाओं के बीच मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा कर दी है। जियो हॉटस्टार पर साझा किए गए पोस्ट के जरिए नए सीजन की जानकारी दी गई है।![]()
बिग बॉस 20 में कौन ले सकता है हिस्सा
मेकर्स ने पोस्ट के साथ लिखा कि दो दशक बाद भी यह शो दर्शकों का सबसे पसंदीदा रियलिटी शो बना हुआ है। शो में होने वाले टास्क, बहस और प्रतियोगियों के बीच होने वाली नोकझोंक हमेशा चर्चा का विषय रहती है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बार अरबाज पटेल, अर्जुन बिजलानी, भव्या सिंह, जन्नत जुबैर, करण पटेल, मिस्टर फैजू, निया शर्मा, रिद्धिमा गुप्ता, रुरु ठाकुर और सैंटी शर्मा जैसे नाम संभावित प्रतियोगियों की सूची में शामिल हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से अभी प्रतियोगियों की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
6 भाषाओं में होगा प्रसारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार बिग बॉस के छह संस्करण एक साथ लॉन्च किए जाएंगे। शो का प्रसारण हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और बांग्ला भाषा में किया जाएगा। Bigg Boss 20 सितंबर 2026 से शुरू होने की संभावना है। दर्शक इसे टेलीविजन पर कलर्स चैनल और ओटीटी पर जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
इन सितारों के हाथ में होगी मेजबानी
हिंदी संस्करण की मेजबानी सलमान खान करेंगे। मलयालम संस्करण को मोहनलाल, बांग्ला संस्करण को सौरव गांगुली, कन्नड़ संस्करण को किच्चा सुदीप, तेलुगु संस्करण को नागार्जुन और तमिल संस्करण को विजय सेतुपति होस्ट करेंगे।
