आज कल सोशल मीडिया का जमाना है अब कुछ भी कर के निकल जाना आसान नहीं है। लेकिन एक मिनट रुके वह अपनी नई फिल्म को लेकर चर्चा में नहीं बने है न ही अपनी से आधी उम्र की हीरोइन के साथ रोमांस करने के लिए बल्कि रणवीर सिंह जनता के दिल को चोट पहुंचा दी है। रणवीर सिंह ने भी कुछ ऐसा ही कर दिया तभी तो एक्स पर #shameOnYouRanveerSingh ट्रेंड कर रहा है। आप सोच रहे होंगे कि रणवीर ने ऐसा क्या कर दिया जो वो ट्रोल हो रहे हैं? दरअसल रणवीर बातों-बातों में एक देवी का मजाक बना बैठे दिस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें आड़े हाथों ले रहे हैं
बनाया देवी का मजाक
28 नवंबर को फिल्ममेकर और एक्टर ऋषभ शेट्टी और रणवीर सिंह गोवा में IFFI 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में शामिल हुए। सेरेमनी के दौरान रणवीर ने कंतारा चैप्टर 1 में ऋषभ की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ की। हालांकि उस मोमेंट का एक वीडियो गलत वजहों से वायरल हो गया
विडियो में आप देखेंगे
वीडियो में रणवीर को यह कहते हुए सुना जा सकता है, “मैंने थिएटर में कंतारा चैप्टर 1 देखी, और ऋषभ, यह एक शानदार परफॉर्मेंस थी, खासकर जब फीमेल घोस्ट (चामुंडी दैव) आपके शरीर में एंटर करती है — वह शॉट कमाल का था। फिर उन्होंने सीन की नकल की, जिससे ऋषभ हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। रणवीर ने ऑडियंस से यह भी पूछा कि क्या वे उन्हें कंतारा 3 में देखना चाहेंगे और उनसे ऋषभ तक यह मैसेज पहुंचाने की अपील की।
