CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट; रायपुर में रातभर बरसे बादल, केलो डैम के 4 गेट खोले गए

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। रायपुर में सोमवार रात से लगातार बारिश का दौर जारी है।tc

पिछले 24 घंटे में बिलासपुर संभाग के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। वहीं रायगढ़ में लगातार बारिश के कारण केलो नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिसके चलते केलो डैम के चार गेट खोल दिए गए। खरसिया-रायगढ़ नेशनल हाईवे पर जलभराव होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

CG Weather Update

कई इलाकों में जलभराव

रायगढ़ में बेलदुला रपटा पुल पर भी पानी चढ़ने लगा है। इससे पहले हुई तेज बारिश के कारण पैठू डबरी, चंद्रनगर की नामदेव गली और वार्ड क्रमांक 18 के कई घरों में घुटनों तक पानी भर गया। वहीं लगातार बारिश के बाद मैनपाट का प्राकृतिक सौंदर्य भी निखर गया है।

CG Weather Update

तापमान की स्थिति

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड और राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया।

रायपुर का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजधानी में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *