CG Teachers Promotion : शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी; 2798 टीचरों को मिला प्रमोशन, आदेश जारी…

CG Teachers Promotion : छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के शिक्षकों को बड़ी सौगात दी है। छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में कार्यरत कुल 2798 शिक्षकों को प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) के पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर ने आदेश जारी किया है।

दरअसल, जारी आदेश के अनुसार 1320 व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) और प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को पदोन्नत कर प्राचार्य (उच्चतर माध्यमिक विद्यालय) बनाया गया है। इसी तरह 1478 ई-संवर्ग के व्याख्याता, व्याख्याता (एल.बी.) एवं प्रधान पाठक (माध्यमिक शाला) को भी प्राचार्य के पद पर पदोन्नति दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *