मरवाही के जंगलो में बाघिन कर रही विचरण, दहशत में है आसपास के ग्रामीण

छत्तीसगढ़.  मरवाही वनमंडल के गौरेला रेंज में बीते पांच दिनों से मंडरा रही बाघिन है जिसने आधा दर्जन से भी अधिक जानवरों का शिकार कर लिया है. ज्वालेश्वर मंदिर के आस-पास घूम रही बाघिन का रात के अंधेरे में गाय का शिकार करते नजर आइ जिसे लोगो ने अपने मोबाइल फोन पर फिल्मा भी लिया है.

बाघिन क्षेत्र में कभी खेत, तो कभी जंगल, तो कभी घरों के दीवार में बैठकर अपनी मौजूदगी का अहसास करा रही है. दहशतजदा ग्रामीण बाघिन की वजह से बाहर निकलने से डर रहे हैं. इतने करीब से बाघिन को देखकर ग्रामीणों में एक तरफ कौतुहल भी है, तो दूसरी तरफ दहशत भी. जरूरी काम से घर से बाहर भी निकलना हुआ तो ग्रामीण पूरी सावधानी से कदम बाहर रख रहें हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *