पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचला, ट्रेन में आग लगने की फैली अफवाह से हुआ बड़ा हादसा

महाराष्ट्र.  जलगांव में बीते शाम लखनऊ से मुंबई जा रही पुष्पक एक्सप्रेस के 23 यात्रियों को दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ने कुचल दिया. इस हादसे में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10 गंभीर रूप से घायलों का इलाज जलगांव के सिविल अस्पताल में जारी है।

घटना के बारे में उस दौरान ट्रेन में मौजूद लोगों ने बताया कि आग लगने की अफवाह सबसे पहले एक चायवाले ने फैलाई थी। जिससे  जनरल डिब्बे में सफर कर रहे उधल कुमार और विजय कुमार ने सुना। इन दोनों ने जल्दबाजी में घबराकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। इसके बाद किसी ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी और कुछ अन्य पैसेंजर्स  ने भी जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए।

इस दौरान अफवाह के बाद ट्रेन में अफरातफरी का माहौल था। लोग जान बचाने के लिए ट्रेन से निकलने की कोशिश में थे। कुछ लोग ट्रैक पर कूदे तो कुछ लोगों ने दूसरे दरवाजे से छलांग लगाई जहां ट्रैक नहीं था। चश्मदीद के मुताबिक अगर ट्रैक की ओर ही बाकी लोग भागते तो हादसा और बड़ा हो सकता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *