टी-20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया

कोलकाता में हुए भारतीय टीम और इग्लैंड की टीम के बिच पहले टी-20 मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया. टीम ने 133 रन के टारगेट को 12.5 ओवर में चेस कर लिया. ओपनर अभिषेक शर्मा ने 8 छक्के की मदद से 79 रन बनाए. जहां गेंदबाजों भी अपन जौहर दिखाया.

वही विगत दिनों हुए मैच में रोचक मोमेन्ट और रिकॉर्ड्स देखने को मिले. टी-20 इंटरनेशनल में अर्शदीप भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर बन गए. भारतीय कोच गौतम गंभीर मैच के दौरान पवेलियन से कप्तान सूर्यकुमार यादव को स्ट्रैटजी समझाते नजर आए. उन्होंने हाथों से इशारा करते हुए बताया कि बॉलर अर्शदीप सिंह को लगातार तीसरा ओवर बॉलिंग देना है. अर्शदीप ने अपने पहले दो ओवर में दोनों ओपनर को आउट किया था. इंग्लिश ओपनर बेन डकेट ने पारी के तीसरे ओवर की चौथी बॉल पर स्कूप शॉट लगाया. अर्शदीप की यह बॉल थर्ड मैन की तरफ चौके के लिए चली गई। हालांकि, अगली ही बॉल पर अर्शदीप ने उन्हें रिंकू सिंह के हाथों कवर्स पोजिशन पर कैच आउट भी करा दिया। डकेट 4 गेंद पर 4 ही रन बना सके.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *