CG Ganja Smuggling: 3 कारों से गांजा की बड़ी खेप बरामद, 2 अंतरराज्यीय तस्कर समेत 1.21 करोड़ का माल जप्त

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कारों से 552.10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये मूल्य का गांजा और वाहन जब्त किए हैं। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तस्करों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए रेकी कर रही एक कार को भी जब्त किया गया है।

CG Ganja Smuggling: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से गांजा तस्करी का मामला सामने आया है। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 कारों से 552.10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में करीब 1 करोड़ 21 लाख रुपये मूल्य का गांजा और वाहन जब्त किए हैं। मामले में दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा तस्करों को पुलिस की गतिविधियों की जानकारी देने के लिए रेकी कर रही एक कार को भी जब्त किया गया है।tc

यह विशेष अभियान सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार झा के नेतृत्व में पूरे संभाग में चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाना और नशे के कारोबार से जुड़े नेटवर्क को ध्वस्त करना है। इसके लिए सरगुजा संभाग के सभी जिलों के बीच समन्वय स्थापित कर संयुक्त कार्रवाई की जा रही है।

इसी अभियान के तहत जशपुर पुलिस ने थाना कुनकुरी और थाना बगीचा क्षेत्र में घेराबंदी कर उड़ीसा से अवैध गांजा लेकर जा रही इनोवा, ब्रेजा और आर्टिगा कारों को पकड़ा। वाहनों की तलाशी लेने पर 550 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ संबंधी कानून के तहत मामला दर्ज किया है। वहीं तस्करों को पुलिस की लोकेशन और गतिविधियों की जानकारी देकर सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रेकी कर रही एक अन्य कार को भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में शामिल पूरे तस्करी नेटवर्क की जांच की जा रही है। गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। जशपुर पुलिस ने कहा है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *