CG Teacher Transfer: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बड़ा आदेश जारी किया है। लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशों के पालन में विभिन्न कार्यालयों में संलग्न 17 शिक्षक एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से उनकी मूल पदस्थ संस्था और कार्यालय में वापस भेजने के निर्देश दिए गए हैं।![]()
जारी आदेश के अनुसार समय शिक्षा कार्यालय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, विकासखंड स्रोत समन्वयक कार्यालय तथा अन्य कार्यालयों में संलग्न शिक्षक और कर्मचारियों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनकी मूल पदस्थापना स्थल पर भेजा जाएगा। सभी संबंधित कर्मचारियों को बिना विलंब अपनी मूल संस्था में कार्यभार ग्रहण करना होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्राचार्यों और कार्यालय प्रमुखों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि संबंधित कर्मचारी अपनी मूल संस्था में कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही आगामी माह का वेतन प्राप्त कर सकेंगे।


