CG Snake Bite: मामा-भांजी को सांप ने डसा, 10 साल की बच्ची की मौत; मामा की हालत नाजुक

CG Snake Bite: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के ग्राम पंचायत पाराडोल के देवाडांड गांव में सोमवार सुबह सोते समय सांप के डसने से एक ही परिवार के दो लोग गंभीर रूप से प्रभावित हो गए। 10 वर्षीय बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका 23 वर्षीय मामा आईसीयू में भर्ती है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।tcw

4 घंटे बाद बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह दोनों को सोते समय सांप ने डस लिया। शुरुआत में परिजनों को शरीर पर सांप के काटने के निशान नहीं दिखे, इसलिए उन्हें तुरंत अस्पताल नहीं ले जाया गया। करीब चार घंटे बाद दोनों को उल्टी होने लगी, जिसके बाद उन्हें मनेंद्रगढ़ के 220 बिस्तर वाले अस्पताल में भर्ती कराया गया।

CG Snake Bite

अंबिकापुर ले जाते समय बच्ची ने तोड़ा दम

मनेंद्रगढ़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर किया गया। रास्ते में ही 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। वहीं, उसके मामा पवन सिंह का आईसीयू में इलाज जारी है।

करैत सांप के काटने पर नहीं दिखते निशान

डॉक्टरों के अनुसार, करैत सांप के काटने पर कई बार शरीर पर स्पष्ट निशान दिखाई नहीं देते। इसी कारण परिजनों को शुरुआत में स्थिति की गंभीरता का अंदाजा नहीं लग सका और इलाज में देरी हो गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *