Sarangarh Accident: श्रद्धालुओं से भरी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, 2 की मौत, 15 घायल, 5 की हालत नाजुक

Sarangarh Accident: छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर वाहन जब्त कर लिया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार महासमुंद जिले के बागबहरा क्षेत्र से करीब 25 श्रद्धालु पिकअप वाहन में सवार होकर चंद्रपुर स्थित मां चंद्रहासिनी मंदिर में दर्शन करने गए थे। दर्शन के बाद सभी अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान सारंगढ़ में सीपीएम कॉलेज के पास यह हादसा हो गया।

पीछे से ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

बताया जा रहा है कि पिकअप सड़क पर आगे चल रही थी, तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वाहन में सवार श्रद्धालुओं में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

2 श्रद्धालुओं की गई जान

हादसे में 14 वर्षीय उमेश दीवान और 40 वर्षीय भुवनेश्वरी दीवान की मौत हो गई। वहीं 15 अन्य लोग घायल हुए हैं। इनमें से पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रेफर किया गया है।

चालक गिरफ्तार

घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। हादसे में शामिल ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *