Raipur News: नकटी बुलडोजर कार्रवाई पर कांग्रेस आज जारी करेगी जांच रिपोर्ट, 10 जुलाई को राज्यपाल से मुलाकात

Nakti Bulldozer Action

Raipur News: रायपुर के नकटी गांव में हुई बुलडोजर कार्रवाई को लेकर कांग्रेस आज अपनी जांच समिति की रिपोर्ट जारी करेगी। इसके बाद पार्टी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने 10 जुलाई को राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय मांगा है।tcw

85 प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाया जाएगा

प्रदेश कांग्रेस की ओर से राज्यपाल के एडीसी को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पार्टी का 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मुलाकात करेगा। इस दौरान नकटी गांव में बारिश के बीच 85 परिवारों के घरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का मुद्दा उठाया जाएगा और प्रभावित ग्रामीणों को न्याय दिलाने की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा।

10 जुलाई को राज्यपाल से करेगी मुलाकात

कांग्रेस ने राज्यपाल से 10 जुलाई को उनकी सुविधानुसार समय उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। पार्टी का कहना है कि प्रतिनिधिमंडल जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर पूरे मामले की जानकारी राज्यपाल को देगा।

आज होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धनेंद्र साहू, शिव डहरिया, श्री कुमार मेनन, राजेंद्र पप्पू बंजारे और नकटी जांच समिति के सदस्य आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस दौरान जांच समिति की रिपोर्ट सार्वजनिक की जाएगी और बुलडोजर कार्रवाई को लेकर पार्टी अपना पक्ष रखेगी।

CG Food Poisoning: फुटु खाने वाले सावधान! जंगली मशरूम खाने से 9 लोगों की बिगड़ी तबीयत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *