CG School Holiday: छत्तीसगढ़ के स्कूली बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली अवकाश में एक दिन की बढ़ोतरी कर दी है। अब प्रदेश के सभी स्कूल 11 नवंबर तक बंद रहेंगे। पहले स्कूल शिक्षा विभाग ने 6 नवंबर से 10 नवंबर तक अवकाश घोषित किया था, जिसे अब बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दिया गया है।
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बताया कि अभिभावकों और विद्यार्थियों की लगातार मिल रही मांग को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। संशोधित आदेश के बाद छात्रों को दीपावली पर पहले से एक दिन अधिक छुट्टी मिलेगी।
अब कुल 16 दिन का घोषित अवकाश
स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले ही शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर जारी किया था। पहले इन तीनों अवसरों पर कुल 15 दिनों का अवकाश निर्धारित था। दीपावली की छुट्टी बढ़ने के बाद अब कुल घोषित अवकाश 16 दिन हो गया है।
त्योहारी अवकाश
- दशहरा अवकाश – 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक
- दीपावली अवकाश – 6 नवंबर से 11 नवंबर तक
- शीतकालीन अवकाश – 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक

