Bilaspur News: विशाल मेगा मार्ट में के लिफ्ट में फंसे 8 लोग, मची अफरा-तफरी

Bilaspur News: बिलासपुर में रविवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में शॉपिंग करने पहुंचे 8 लोग लिफ्ट में करीब 1 घंटे 30 मिनट तक फंसे रहे। इस दौरान लिफ्ट (Bilaspur Lift Incident) के अंदर अफरा-तफरी मच गई। लिफ्ट में 4 महिलाएं, एक बच्चा समेत कुल 8 लोग सवार थे।

विशाल मेगा मार्ट में के लिफ्ट में फंसे लोग (Vishal Mega Mart Lift Trapped Bilaspur)

रविवार की दोपहर बिलासपुर के विशाल मेगा मार्ट में खरीदारी करने पहुंचे ग्राहक जब तीसरी मंजिल से ग्राउंड फ्लोर की ओर जा रहे थे, उसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई। लिफ्ट में फंसे लोगों में महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल थे।

 

करीब डेढ़ घंटे तक लिफ्ट (Bilaspur Mall Lift Incident) के भीतर फंसे लोगों ने मदद के लिए शोर मचाया, तब जाकर कर्मचारियों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और काफी प्रयासों के बाद दरवाजा खोलकर सभी को बाहर निकाला।

गनीमत रही कि इस घटना में कोई गंभीर शारीरिक नुकसान नहीं हुआ, लेकिन बच्चा और महिलाएं डर के कारण काफी परेशान हो गई थीं। घटना के बाद शॉपिंग मॉल में भीड़ जमा हो गई और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *