Jagdalpur News : पत्थर खदान में डूबे दो मासूम, SDRF ने शव निकाले, गांव में छाया मातम

Jagdalpur News : छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले से दिल को झकझोंर देने वाला मामला सामने आया है। परपा थाना क्षेत्र के हजारी गुड़ा गांव में दो मासूम बच्चों की पत्थर खदान (Stone Quarry Drowning Jagdalpur) के गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। टीम ने काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शव खदान से बाहर निकाले। मृतकों की पहचान 5 वर्षीय संदीप नाग (sandip nag drowned) और 6 वर्षीय जय श्री (jay shree drowned) के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज, जगदलपुर भेजा गया है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों बच्चे खेलते-खेलते खदान के गड्ढे के पास पहुंच गए थे। गहराई का अंदाज़ा न लग पाने के कारण वे पानी में डूब गए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। यह भी जांच का विषय है कि खतरनाक खदान क्षेत्र में बच्चे कैसे पहुंचे और मौके पर सुरक्षा के क्या इंतज़ाम थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *