Korba News: बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटकर की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Korba News: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से रिश्तो को कलंकित कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां मामूली विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडार गांव की है।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 30 वर्षीय तुलसिह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तुलसिह (Tulsi Singh murder Korba kodar village)  शराब के नशे में घर लौटा था और दरवाजा पीटते हुए घरवालों से गाली-गलौज कर रहा था। इस पर उसके बड़े भाई रामसिंह (40 वर्ष) ने उसे ऐसा करने से मना किया, लेकिन तुलसिह नहीं माना। गुस्से में आकर रामसिंह ने घर में रखे डंडे से तुलसिह के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आरोपी गिरफ्तार

 

आरोपी रामसिंह गिरफ्तार  (Ram Singh arrest)

घटना के बाद रामसिंह ने खुद पड़ोसियों को बताया कि उसने अपने भाई को मार डाला है। पड़ोसियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया।

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *