CG Ration Card News: APL राशन कार्डधारकों के लिए राहत भरी खबर है। जो हितग्राही पिछले दिनों तीन माह का राशन (3 Months Ration Scheme) एक साथ नहीं ले पाए थे, उन्हें सरकार एक और मौका देने जा रही है। इसके लिए जल्द ही पोर्टल दोबारा खोला जाएगा, ताकि छूटे हुए लोगों की एंट्री की जा सके और वे अपना चावल और अन्य राशन प्राप्त कर सकें।

आदेश जल्द
सूत्रों के मुताबिक, सरकारी अवकाश खत्म होने के बाद इस संबंध में विभागीय आदेश जारी किया जा सकता है। फिलहाल अधिकारी भी आधिकारिक आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
पोर्टल लॉक की वजह से समस्या
पहले पोर्टल लॉक होने के कारण कई जिलों में लाभार्थी राशन से वंचित रह गए थे। अब सरकार ने यह सुविधा देकर एपीएल कार्डधारकों (APL ration card) को बड़ी राहत दी है।

सर्वर और मशीन की दिक्कत ( PDS server issue)
राशन दुकानदारों का कहना है कि नई मशीनें लगने के बावजूद सर्वर स्लो काम कर रहा है। अंगूठा स्कैन करने में बार-बार समस्या आ रही है, जिससे लोगों को राशन वितरण में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
