Raipur Job Fair: रायपुर में कल रोजगार मेला, 426 पदों पर होगी भर्ती, 30 हजार तक सैलरी

Job Fair

Raipur Job Fair: रायपुर में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 16 अक्टूबर को बैरन बाजार स्थित शासकीय कन्या पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में किया जाएगा। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 6 कंपनियां 426 पदों पर भर्ती करेंगी। चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार अधिकतम 30 हजार रुपए प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

इन युवाओं को मिलेगा मौका (Raipur Rojgar Mela)

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र की उपसंचालक पुष्पा चौधरी ने बताया कि रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं, स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा और इंजीनियरिंग की योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है। (रायपुर रोजगार मेला)

इन कंपनियों में होगी भर्ती

रोजगार मेले में एलएक्सईआर कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड, आईकैमेट एचआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, आर.एस. इंक., शांता टेक्नो प्राइवेट लिमिटेड, एसएल फाइनेंशियल सर्विसेज एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड और इंडिया हेल्प पॉइंट डॉट कॉम सहित 6 कंपनियां शामिल होंगी। सभी कंपनियां अलग-अलग पदों पर भर्ती करेंगी।

ये दस्तावेज जरुरी

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को पहले छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। मेले में पहुंचते समय रोजगार पंजीयन की जानकारी, आधार कार्ड, बायोडाटा, शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की छायाप्रति तथा आईटीआई, डिप्लोमा या इंजीनियरिंग से संबंधित प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) साथ लाना अनिवार्य होगा।

निःशुल्क होगा पंजीयन

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र के अनुसार रोजगार मेले में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों और नियोजक कंपनियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। पदों, योग्यता, वेतन और कार्यस्थल से जुड़ी विस्तृत जानकारी रोजगार विभाग की वेबसाइट https://erojgar.cg.gov.in, छत्तीसगढ़ रोजगार ऐप और जिला रोजगार कार्यालय रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *