CG Gangrape: पति के सामने पत्नी से गैंगरेप, खेत में ले जाकर महिला की लूटी इज्जत

CG Gang Rape:

CG Gangrape: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, साप्ताहिक बाजार से लौट रहे दंपती को रास्ते में 4 युवकों ने रोक लिया। आरोप है कि उन्होंने पति को बंधक बनाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है।tcw

पुलिस के मुताबिक, घटना 27 जून की शाम की है। पीड़िता अपने पति के साथ साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने गई थी। घर लौटते समय पति ने कथित रूप से कोसना (चावल से बनी शराब) का सेवन कर लिया, जिससे वह नशे की हालत में था।

पति को बंधक बनाकर पत्नी का गैंगरेप

आरोप है कि रात करीब 8:30 बजे महंगई निवासी ऋतु यादव (30) और उसके तीन साथियों ने रास्ते में दंपती को रोक लिया। आरोपियों ने पहले पति को बंधक बना लिया और इसके बाद महिला को पास के खेत में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता और उसके पति को किसी को भी घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

घटना के बाद महिला और उसका पति देर रात किसी तरह घर पहुंचे। सदमे और भय के कारण पीड़िता ने तत्काल शिकायत दर्ज नहीं कराई। दो दिन बाद अन्य लोगों को घटना की जानकारी मिलने पर उन्होंने पीड़िता को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद रामानुजनगर थाने में मामला दर्ज किया गया।

चारों आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों- ऋतु यादव (30), रामजी (25), कपिल और रामेश्वर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *