Raipur Breaking: राजधानी रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी इलाके में आज शनिवार को सोलर पैनल लगाने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। मकान की छत पर काम कर रहे दो मजदूर हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। (रायपुर सोलर पैनल हादसा)
Raipur Solar Panel Accident: मृतकों की पहचान प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार 3 मजदूर प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। काम के दौरान पैनल या उसे उठाने में इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन के संपर्क में आ गया। जिससे तेज करंट लगते ही प्रमोद और आशीष गंभीर रूप से झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं तीसरा मजदूर इस हादसे में बाल-बाल बच गया। (Raipur Solar Panel Accident)
घटना की सूचना मिलते ही पुरानी बस्ती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों और तीसरे मजदूर से पूछताछ कर रही है। (Professor Colony Solar Panel Accident)




