CG Child Death: कूलर में करंट लगने से 10 माह के मासूम की मौत, खेलते समय हादसा

CG Child Death: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कूलर में करंट आने से 10 माह के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर में खेल रहा था तभी हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक मासूम की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है।

CG Child Death: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कूलर में करंट आने से 10 माह के एक मासूम की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा घर में खेल रहा था तभी हादसा हुआ। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। मृतक मासूम की पहचान जटगा मोड़ (कसनिया) निवासी अमर सिंह के इकलौते बेटे दक्ष के रूप में हुई है।tcw

खेलते समय हादसा

जानकारी के अनुसार मासूम दक्ष घर में खेल रहा था। इसी दौरान वह कूलर के संपर्क में आ गया, जिसमें करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही परिजन उसे गंभीर हालत में तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद देर रात करीब 12 बजे बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *