CG Professor Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में 700 प्राध्यापकों की भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

Professor

CG Professor Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। बुधवार को मंत्रालय में उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में 700 रिक्त सहायक प्राध्यापक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मंजूरी दी गई।

tcw

31 जुलाई तक प्राचार्यों की पदोन्नति के निर्देश

उच्च शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को भर्ती और पदोन्नति की प्रक्रिया में किसी भी तरह की देरी नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभाग के अन्य रिक्त पदों को भरने का प्रस्ताव भी जल्द शासन को भेजा जाएगा। साथ ही छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के माध्यम से होने वाली सीधी भर्ती के दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

मंत्री ने अधिकारियों को 31 जुलाई तक स्नातक महाविद्यालयों के प्राचार्यों की पदोन्नति पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नए शिक्षा सत्र में कोई भी स्नातक महाविद्यालय नियमित प्राचार्य के बिना नहीं रहेगा।

पुराने सहायक प्राध्यापकों का पदोन्नति

बैठक में वर्ष 2019 से पहले नियुक्त सहायक प्राध्यापकों को वर्ष 1990 के नियमों के तहत प्राध्यापक पद पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया गया। वहीं अतिथि प्राध्यापकों की मांगों पर गठित समिति की रिपोर्ट पर भी सरकार जल्द निर्णय लेगी।

सहायक ग्रेड-3 और चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्तियां राज्य कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से पारदर्शी तरीके से की जाएंगी।

ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयों में 90 घंटे और 90 दिन का विशेष अंग्रेजी संप्रेषण पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विस्तार अब स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में भी किया जाएगा।

वित्तीय गड़बड़ी पर सख्ती

उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि विभाग में किसी भी प्रकार की वित्तीय गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए महाविद्यालयों के विकास के लिए बजट में विशेष प्रावधान किए जाएंगे। इसके अलावा अपर संचालक के पद को प्राचार्य के पद से अलग करने का भी निर्णय लिया गया है। प्राचार्यों के कार्यकाल का लेखा परीक्षण लेखा परीक्षा उत्तीर्ण कर्मचारियों से कराया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *