Raipur News: नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने के दौरान बवाल, ग्रामीणों पर बलवा समेत कई धाराओं में FIR दर्ज

Raipur News: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Raipur News: राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र के नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान हुए विवाद के मामले में पुलिस ने अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ बलवा सहित भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।tcw

जानकारी के अनुसार प्रस्तावित विधायक कॉलोनी के निर्माण के लिए सोमवार को प्रशासन ने नकटी गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध किया, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई। आरोप है कि विरोध के दौरान बुलडोजर में तोड़फोड़ की गई और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ धक्का-मुक्की तथा झूमाझटकी भी हुई।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

घटना के बाद माना थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 121, 191(1) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

इस मामले में रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा से आधिकारिक प्रतिक्रिया लेने के लिए कई बार दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। कॉल का जवाब नहीं मिलने के कारण उनका पक्ष प्राप्त नहीं हो पाया।

वहीं रायपुर ग्रामीण पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से भी संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनकी ओर से भी मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली।

80 घरों पर चला बुलडोजर

विधायक कॉलोनी परियोजना के लिए प्रशासन ने नकटी गांव में करीब 80 मकानों को हटाने की कार्रवाई की। इनमें प्रधानमंत्री आवास योजना और इंदिरा आवास योजना के 32 मकान भी शामिल बताए गए हैं। कार्रवाई से पहले रविवार देर रात से ही पूरे क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए 1,000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *