CG Politics: भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा

CG Politics: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केवल अपने पद से ही नहीं, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। जानकारी के अनुसार रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेज दिया है।

CG Politics: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केवल अपने पद से ही नहीं, बल्कि पार्टी की प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ दी है। जानकारी के अनुसार रवि भगत ने अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को भेज दिया है।tcw

रवि भगत ने अपने सोशल मीडिया पेज पर भी त्याग पत्र सार्वजनिक रूप से साझा किया है। इसके बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और उनके इस फैसले को लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पार्टी नेतृत्व पर उठा रहे थे सवाल

रवि भगत पिछले कुछ समय से पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रख रहे थे। हाल के दिनों में उन्होंने कई विषयों पर पार्टी नेतृत्व की आलोचना भी की थी। ऐसे में उनके इस्तीफे को संगठन के भीतर असंतोष और आंतरिक मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।

रवि भगत भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ राष्ट्रीय मंत्री की जिम्मेदारी भी निभा चुके हैं। संगठन में उनकी सक्रिय पहचान रही है। उनके इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में आगे की रणनीति और संभावित राजनीतिक कदमों को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। हालांकि, रवि भगत के इस्तीफे पर अभी तक पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *