CG Suicide: मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भरतपुर विकासखंड में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस पर मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।![]()
थाने से लौटने के बाद तनाव में थी महिला
जानकारी के अनुसार घटना कोटाडोल थाना क्षेत्र के ग्राम करचा की है। बताया जा रहा है कि गांव में हुए एक आपसी विवाद के बाद दोनों पक्ष कोटाडोल थाना पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि थाने में पुलिस के कथित अमर्यादित व्यवहार और चालानी कार्रवाई की चेतावनी के बाद महिला काफी डर गई थी।
जंगल में मिला शव
परिजनों के मुताबिक थाना से लौटने के बाद महिला पूरी रात तनाव में रही और लगातार रोती रही। अगले दिन सुबह वह घर से निकली और पास के जंगल में जाकर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
निष्पक्ष जांच की मांग
घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि यदि महिला पर कथित रूप से दबाव नहीं बनाया गया होता, तो वह यह कदम नहीं उठाती। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

