CG News: लड़की आवाज में बात कर युवकों को फंसाया, फिर इस चीज के लिए मांगता था पैसा

CG News: लड़की आवाज में बात कर युवकों को फंसाया, फिर इस चीज के लिए मांगता था पैसा

CG News: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पुलिस ने एक शातिर साइबर ठग को गिरफ्तार किया है, जो सोशल मीडिया पर महिलाओं के नाम से फर्जी प्रोफाइल बनाकर युवकों को अपने जाल में फंसाता था। आरोपी पहले लड़की बनकर दोस्ती करता, फिर लड़की की आवाज में बातचीत कर भरोसा जीतता और बाद में पैसों की मांग कर ब्लैकमेलिंग तथा उगाही करता था।

मामले का खुलासा तब हुआ जब थाना लालबाग क्षेत्र की एक युवती को फोन कर उसके पिता के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने की झूठी सूचना दी गई। युवती द्वारा जानकारी को गलत बताए जाने पर कॉल करने वाले ने अभद्र भाषा का प्रयोग शुरू कर दिया। इसके बाद जब युवती के पिता ने आरोपी से संपर्क किया तो उन्हें भी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी दी गई।tcw

शिकायत मिलने के बाद लालबाग पुलिस और साइबर थाना की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान आरोपी की लोकेशन खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विष्णुपुर में मिली।

पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी दीपक कुमार बघेल (22) को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और तकनीकी जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी लंबे समय से सोशल मीडिया पर फर्जी महिला प्रोफाइल संचालित कर रहा था। वह युवकों को प्रेमजाल और दोस्ती के बहाने फंसाकर पैसों की मांग करता था। विरोध करने वालों को अश्लील संदेश भेजने, धमकाने और ब्लैकमेल करने का काम भी करता था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *