CG School Prayer: सरकारी स्कूलों में इन गीतों से होगी दिन की शुरुआत, इन मंत्रों के बाद होगी छुट्टी

CG School Prayer: सरकारी स्कूलों में इन गीतों से होगी दिन की शुरुआत, इन मंत्रों के बाद होगी छुट्टी

CG School Prayer: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।tcw

CG School Reopen: 16 जून से खुलेंगे स्कूल, मुफ्त किताबें-यूनिफॉर्म मिलेंगी, शाला प्रवेश उत्सव की तैयारी पूरी

जारी आदेश के अनुसार, अब स्कूलों में प्रतिदिन सुबह की शुरुआत राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों के प्रेरक जीवन वचनों के पाठ के साथ होगी। विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, अनुशासन, राष्ट्रप्रेम और भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति जागरूकता विकसित करना है।

मध्यान्ह भोजन के दौरान होगा भोजन मंत्र

स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों के मुताबिक, मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) के समय विद्यार्थियों से भोजन मंत्र का पाठ भी कराया जाएगा। इससे बच्चों में भोजन के प्रति सम्मान और सकारात्मक संस्कार विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।

CG School Prayer: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

छुट्टी से पहले राजगीत और शांति मंत्र पाठ

स्कूल की छुट्टी के समय विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक रूप से राजगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का पाठ किया जाएगा। विभाग का मानना है कि इससे विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, अनुशासन, सामूहिकता और सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा मिलेगा।

CG School Prayer: छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए प्रार्थना एवं सांस्कृतिक गतिविधियों की नई व्यवस्था लागू की जाएगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।

सभी DEO को निर्देश

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आदेश का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दैनिक प्रार्थना और सांस्कृतिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *