CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी उमस, मानसून का इंतजार होगा खत्म इन जिलों में बारिश यलो अलर्ट

CG Weather Update

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मानसून का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 11 जून से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। मंगलवार को कई क्षेत्रों में बादल गरजने, तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में देर रात हल्की बारिश हुई, लेकिन इसके बाद उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।tcw

मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को प्रदेश के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई। शंकरगढ़, मंदिर हसौद और खरोरा में एक-एक सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राजनांदगांव में सबसे अधिक 43.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

CG Weather Update

मौसम में बदलाव के बन रहे संकेत

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश और आसपास के क्षेत्रों में ऊपरी वायु चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा पंजाब से बिहार तक हरियाणा और उत्तर प्रदेश होते हुए एक द्रोणिका बनी हुई है। इन मौसमी प्रणालियों के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल रहा है और बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।

इन जिलों में यलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आंधी-बारिश से बदला मौसम, कई जिलों में बरसे बादल; तापमान में 6 डिग्री तक गिरावट

इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और बादल गरजने की संभावना जताई गई है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम

राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। तापमान में गिरावट के साथ लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *