ESIC MBBS Admission: कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने देशभर के अपने 20 मेडिकल कॉलेजों में बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए MBBS और BDS की 700 सीटें आरक्षित की हैं। इन सीटों पर प्रवेश NEET UG मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।![]()
श्रमायुक्त कार्यालय के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पहले 31 मई 2026 निर्धारित की गई थी, जिसे अब बढ़ाकर 21 जून 2026 कर दिया गया है। यह सुविधा संगठित क्षेत्र में कार्यरत ESIC से जुड़े बीमित श्रमिकों के बच्चों को मिलेगी।
ESIC MBBS Admission: क्या आप भी अपने बच्चों को बनाना चाहते हैं डॉक्टर ? बस ऐसे करें अप्लाई..

NEET मेरिट के आधार पर मिलेगा एडमिशन
आरक्षित सीटों पर एडमिशन NEET UG परीक्षा में प्राप्त अंकों और मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है। पात्र विद्यार्थी कर्मचारी राज्य बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
20 मेडिकल कॉलेजों में 700 सीटें आरक्षित
देशभर के 20 ESIC मेडिकल कॉलेजों में कुल 700 सीटें आरक्षित की गई हैं। इनमें MBBS और BDS दोनों पाठ्यक्रम शामिल हैं। इस योजना का उद्देश्य श्रमिक परिवारों के बच्चों को मेडिकल शिक्षा का बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
हेल्पलाइन नंबर जारी
आवेदन प्रक्रिया, पात्रता या अन्य जानकारी के लिए ESIC ने टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2526 जारी किया है। इसके अलावा विद्यार्थी और अभिभावक नजदीकी ESIC शाखा या क्षेत्रीय कार्यालय से भी संपर्क कर सकते हैं। श्रम विभाग ने पात्र विद्यार्थियों और अभिभावकों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने की अपील की है।

