CG News: दारू प्रेमी सावधान ! मिलावटी शराब बेच रहे थे कर्मचारी, 4 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News: दारू प्रेमी सावधान ! मिलावटी शराब बेच रहे थे कर्मचारी, 4 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार

CG News: अगर आप शराब पीने के शौकीन हैं तो सावधान हो जाइए। महासमुंद जिले के पिथौरा स्थित कंपोजिट मदिरा दुकान में शराब में पानी मिलाकर बेचने का बड़ा मामला सामने आया है। आबकारी विभाग की टीम ने औचक निरीक्षण के दौरान 4 कर्मचारियों को शराब में मिलावट करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।tcw

जानकारी के अनुसार पिथौरा की अंग्रेजी शराब दुकान में लंबे समय से मिलावटखोरी का खेल चल रहा था। 25 मई को आबकारी विभाग की टीम आवश्यक निरीक्षण के लिए अचानक दुकान पहुंची। निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि प्लेसमेंट कर्मचारी टेबल पर ही मैकडॉवेल नंबर 1 शराब के पाव का सील खोलकर उसमें पानी मिला रहे थे।

टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार कर्मचारियों को मौके पर ही पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान उमेश मन्नाडे, करन सोनटके, नारायण निषाद और हेमंत पटेल के रूप में हुई है।

लंबे समय से चल रहा था खेल

जानकारी के मुताबिक उमेश मन्नाडे और करन सोनटके पिछले करीब दो साल से पिथौरा की शराब दुकान में कार्यरत थे। वहीं नारायण निषाद और हेमंत पटेल पिछले 7 से 8 महीने से यहां पदस्थ थे। बताया जा रहा है कि लंबे समय से एक ही दुकान में पदस्थ रहने के कारण कर्मचारियों के हौसले इतने बढ़ गए थे कि वे बिना किसी डर के ग्राहकों को पानी मिली शराब बेच रहे थे।

daru

आबकारी विभाग ने मिलावट की गई मैकडॉवेल नंबर 1 शराब भी जब्त कर ली है। चारों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 38(क) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पूरे मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *