रायपुर | BREAKING NEWS: राजधानी में लागू पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम अब छत्तीसगढ़ के दो और बड़े शहरों दुर्ग और बिलासपुर तक पहुंच सकता है। उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए हैं कि राज्य सरकार इस व्यवस्था को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। बुधवार को मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से आग्रह करेंगे।
READ MORE : Raipur Breaking: ज्वेलर्स के बेटे की इस हालत में मिली लाश, मचा हड़कंप
गृह मंत्री ने कहा कि रायपुर में कमिश्नरेट सिस्टम लागू होने के बाद पुलिसिंग में तेजी और बेहतर समन्वय देखने को मिला है। छोटे-छोटे मामलों में भी अब निर्णय तेजी से हो रहे हैं। उन्होंने हाल ही में हुए धरमलाल कौशिक मोबाइल लूट मामले का उदाहरण देते हुए बताया कि पुलिस ने सिर्फ पांच घंटे के भीतर मोबाइल बरामद कर लिया था। सरकार का मानना है कि दुर्ग और बिलासपुर जैसे बड़े शहरों में भी यह व्यवस्था लागू होने से कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक प्रबंधन और मजबूत होगा.
READ MORE : CG NEWS : इस मछली को खाने से होता है कैंसर! छत्तीसगढ़ में लगा बैन
