CG Ganja Smuggling: प्लास्टिक की बोरियों में भरकर ले जाया जा रहे थे गांजा, 90 किलो गांजा समेत 8 महिलाएं गिरफ्तार

CG Ganja Smuggling: बिलासपुर पुलिस को मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सरकंडा थाना अंतर्गत मोपका चौकी पुलिस ने एसीसीयू टीम के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो इलेक्ट्रिक ऑटो से 90 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में 8 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

 

जानकारी के अनुसार 17-18 मई की दरमियानी रात करीब 3 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बिलासपुर रेलवे स्टेशन की ओर से सीपत की तरफ गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर सरकंडा थाना और मोपका चौकी पुलिस ने बिलासपुर-सीपत रोड स्थित सीमेंट कंपनी के पास घेराबंदी की।

 

दो ऑटो से मिला 90 किलो गांजा

 

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो इलेक्ट्रिक ऑटो क्रमांक CG 10 BS 7574 और CG 10 CC 3813 को रोककर जांच की। ऑटो में सवार महिलाओं के पास मौजूद प्लास्टिक की बोरियों और कपड़ों के गट्ठरों की तलाशी लेने पर खाकी टेप से लिपटे 86 पैकेट गांजा बरामद किए गए।

 

पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे का कुल वजन 90 किलोग्राम है। जब्त गांजा और दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 46 लाख 75 हजार रुपये आंकी गई है।

 

8 महिलाएं गिरफ्तार

 

मामले में पुलिस ने मटियारी निवासी अशोक बाई, नंद कुमारी, लक्ष्मी शिकारी, द्रोपती शिकारी, ग्यास बाई, गंगा सिंह, रम्मती शिकारी और इंद्राणी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही इस अवैध कारोबार के मुख्य स्रोत और नेटवर्क का पता लगाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *