Bilaspur News: गोमांस पकाकर खाते थे पति-पत्नी, हिंदू संगठन में भारी उबाल 

Bilaspur News: बिलासपुर जिले के कोनी थाना क्षेत्र स्थित देवनगर वांबे के एक फ्लैट में कथित रूप से गोमांस पकाने और सेवन करने की सूचना पर मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। स्थिति तनावपूर्ण होते देख पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।

 

कोनी थाना प्रभारी राजश्री दामू कोशले ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फ्लैट में रहने वाला विकास बांधे और उसकी पत्नी रुक्मिणी कथित रूप से गोमांस पकाकर उसका सेवन कर रहे थे। सूचना के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।

जांच के लिए भेजे गए मांस के नमूने 

 

पुलिस के मुताबिक फ्लैट में मौजूद पति-पत्नी नशे की हालत में थे। आसपास की महिलाओं की मदद से महिला को बाहर निकाला गया, जबकि उसके पति को पुलिस वाहन से अस्पताल भेजा गया। फ्लैट से मांस के टुकड़े और पका हुआ मांस जब्त कर लैब जांच के लिए भेजा गया है।

 

हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने मामले की लिखित शिकायत कोनी थाने में दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि दंपती कथित रूप से लंबे समय से बाहर से मांस लाकर फ्लैट में सुखाते और उसका सेवन करते थे। स्थानीय लोगों ने कई बार इसका विरोध भी किया था। फिलहाल पुलिस का कहना है कि जब्त मांस की जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *