Raigarh Murder: सेक्स कर महिला वकील का मर्डर ! नग्न कर चाकू से काटा गला..

Raigarh Murder

Raigarh Murder: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां महिला वकील की हत्या कर दी गई। शादी का दबाव बनने पर आरोपी ने अपनी प्रेमिका को जंगल ले जाकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी लोकनाथ पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।tcw

जानकारी के मुताबिक, मृतका आराधना जिला कोर्ट में जूनियर वकील थी। आरोपी लोकनाथ पटेल शादीशुदा था और दोनों के बीच पिछले दो साल से प्रेम संबंध था। आरोपी अक्सर काम के सिलसिले में आराधना के संपर्क में रहता था, जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

पुलिस जांच में सामने आया कि 9 मई को आरोपी आराधना को अपने साथ सक्ति ले गया था। दोनों एक लॉज में रुके, जहां आरोपी ने फर्जी नाम से पति-पत्नी के रूप में एंट्री कराई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि होटल में भी शादी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।

आरोपी पहले से हत्या की योजना बनाकर आया था। उसने पहले ही एक दुकान से सब्जी काटने वाला चाकू खरीद लिया था। अगले दिन सुबह आरोपी महिला को बाइक से जंगल की ओर ले गया। वहां उसने पहले गला दबाकर बेसुध किया, फिर पत्थर से चेहरे और सिर पर हमला किया। इसके बाद चाकू से गला काटकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने सबूत मिटाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या के बाद युवती के कपड़े उतारकर अलग फेंक दिए। वारदात के बाद आरोपी ने डैम में हाथ-पैर धोए और मृतका का मोबाइल, दस्तावेज और अन्य सामान नष्ट करने की कोशिश की।

हत्या के बाद आरोपी ने मृतका के मोबाइल से उसकी बहन और सहेलियों को कॉल भी किया, ताकि किसी को शक न हो। बाद में मोबाइल तोड़कर फेंक दिया गया।

12 मई को तुमीडीह डैम के पास जंगल में युवती की अर्धनग्न लाश मिली थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और बाइक नंबर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पूरी वारदात कबूल कर ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *