CG Water Wastage: पानी की बर्बादी, टंकी से घंटों बहता रहा हजारों लीटर पानी

CG Water Wastage

GPM: CG Water Wastage: छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच पहले से ही जल संकट गहराया हुआ है। ऐसे में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर पानी बेवजह बहाया जा रहा है। ऐसा ही एक पानी की बर्बादी का मामला गौरेला नगरपालिका क्षेत्र से सामने आया है। एक ओर लोग भीषण गर्मी में पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हजारों लीटर शुद्ध पेयजल बेवजह बहता रहा। मामला गौरेला नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 03 का है।tcw

जानकारी के मुताबिक, बीती रात आधी रात के बाद इलाके में स्थित मुख्य पानी की टंकी ओवरफ्लो होने लगी। टंकी भरने के बाद भी समय पर पंप बंद नहीं किया गया, जिसके चलते हजारों लीटर पानी लगातार बहता रहा। स्थानीय लोगों के अनुसार, टंकी से गिरता पानी किसी झरने की तरह दिखाई दे रहा था। पानी सड़कों से होते हुए नालियों में बहता रहा, लेकिन मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी मौजूद नहीं था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *