IIIT Raipur Theft: IIIT रायपुर में हॉस्टल से 15 लैपटॉप पार, CCTV में कैद हुए चोर

IIIT Raipur Theft

IIIT Raipur Theft: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित ट्रिपल आईटी (IIIT) में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। नया रायपुर स्थित संस्थान के हॉस्टल में घुसकर शातिर चोर करीब 15 लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। मामला राखी थाना क्षेत्र का है।

tcw

जानकारी के मुताबिक, चोर हॉस्टल में काम का बहाना बनाकर अंदर घुसे थे। उस समय अधिकांश छात्र परीक्षा देने गए हुए थे। इसी मौके का फायदा उठाकर आरोपियों ने छात्रों के कमरों से करीब 15 लैपटॉप चोरी कर लिए और फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि चोरी की पूरी घटना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। घटना सामने आने के बाद संस्थान प्रबंधन ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। सूचना मिलने के बाद राखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *