Dhamtari News: रतनजोत खाने से 30 से अधिक लोग बीमार, 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती

Dhamtari News

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रतनजोत का फल खाने से 30 से अधिक लोग बीमार हो गए हैं। इनमें बच्चे और वयस्क दोनों शामिल हैं। यह घटना भखारा क्षेत्र में रामायण कार्यक्रम के दौरान सामने आई, जहां 10 बच्चों की हालत बिगड़ने पर उन्हें धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (रतनजोत खाने से 30 से अधिक लोग बीमार)

ग्रामीणों के अनुसार, रामायण कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रतनजोत (Ratanjot poisoning Dhamtari) के फल को चिरौंजी समझकर खा लिया। शुरुआत में पालकों को भी भ्रम हुआ और उन्हें लगा कि बच्चों की तबीयत भंडारे का खाना खाने से खराब हुई होगी। लेकिन कुछ ही देर बाद बच्चों को तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गए, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। पालकों ने तत्काल बच्चों को पास के प्राथमिक उपचार केंद्र कोर्रा गांव ले गए। बच्चों से पूछताछ करने पर पता चला कि उन्होंने रतनजोत का सेवन किया था। (Bhakhara Ratanjot Khane se Bimar)

जिला अस्पताल रेफर

प्राथमिक उपचार के बाद, गंभीर बच्चों को धमतरी के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीण भीषण साहू और यामिनी साहू ने बताया कि गांव में बच्चों के अलावा कई वयस्कों ने भी रतनजोत खाया था, जिससे कुल 30 से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ी। फिलहाल, अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *