Gold Silver Price Today: केंद्रीय बजट 2026 के अगले ही दिन सर्राफा बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोमवार को सोना और चांदी दोनों के दाम लुढ़क गए, जिससे निवेशकों के साथ-साथ आम खरीदारों को भी राहत मिली है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर 1,39,868 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। सुबह करीब 10 बजे यह 1,35,589 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया। यानी पिछले बंद भाव के मुकाबले सोने में लगभग 6,900 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,42,510 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
बजट के बाद अंतरराष्ट्रीय संकेतों और घरेलू बाजार की चाल का असर सीधे सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार आने वाले दिनों में कीमतों में और उतार-चढ़ाव संभव है।

आज आपके शहर में सोने का भाव
दिल्ली / लखनऊ
24 कैरेट 1,51,680 रुपये | 22 कैरेट 1,39,050 रुपये
मुंबई / कोलकाता / हैदराबाद
24 कैरेट 1,51,530 रुपये | 22 कैरेट 1,38,900 रुपये
चेन्नई
24 कैरेट 1,52,180 रुपये | 22 कैरेट 1,39,500 रुपये
अहमदाबाद / पटना
24 कैरेट 1,51,580 रुपये | 22 कैरेट 1,38,950 रुपये
