Balod Resort Case: रिसॉर्ट में भाजपा नेता संग पकड़ाई शिक्षिका, पति ने दिनदहाड़े पकड़ा

Balod Resort Case

Balod Resort Case: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक शिक्षिका को भाजपा से जुड़े एक पदाधिकारी के साथ रिसॉर्ट में पाए जाने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में पति ने पुलिस के साथ मौके पर पहुंचकर पत्नी को पकड़ा, जबकि पत्नी ने पति के आरोपों को झूठा बताते हुए पलटवार किया है।

tcw

बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डालती है

जानकारी के अनुसार टिकरापारा वार्ड निवासी अब्दुल ताहिर ने अपनी पत्नी के खिलाफ एसपी से शिकायत की है। उसने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी के कई लोगों से संबंध हैं और विरोध करने पर वह उसके साथ और बच्चों के साथ मारपीट करती है।

क्रूरता की हद पार करते हुए वह बच्चों की आंखों में मिर्च पाउडर डाल देती थी और कपड़े प्रेस करने के दौरान उन्हें गर्म प्रेस से जलाती थी।

पत्नी की इन संदिग्ध हरकतों के कारण पति ने जब खुद जांच शुरू की, तो उसे अजरूद्दीन नाम के व्यक्ति के साथ पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चला।

पति का दावा है कि उसने पत्नी के मोबाइल में कई आपत्तिजनक मैसेज भी देखे हैं और आसपास के लोगों से उसे जानकारी मिली कि वह स्कूल जाने के बहाने अन्य पुरुषों के साथ बाइक पर घूमती है।

पीड़ित ने जब इन बातों को लेकर पत्नी को समझाने की कोशिश की, तो उसने सुधार करने के बजाय पति के साथ ही गाली-गलौज और विवाद करना शुरू कर दिया।

घर से निकालने की धमकी

पीड़ित ने बताया कि जिस घर में वे रह रहे हैं, वह उसने अपने पैसों से बनवाया है। हालांकि उसमें कुछ पैसा पत्नी ने भी लगाया है। इसी बात को लेकर पत्नी बार-बार धमकी देती है कि घर उसके नाम पर है और वह कभी भी उसे और बच्चों को बाहर निकाल सकती है। इस वजह से पीड़ित और उसके बच्चे काफी परेशान हैं। पीड़ित ने एसपी को लिखे शिकायत में बताया कि वो बालोद के टिकरापारा वार्ड नंबर 4 का निवासी है।

उसकी शादी साल 2006 में मुस्लिम रीति-रिवाज से बागबाहरा में हुई थी। पत्नी प्राथमिक शाला में प्रधान पाठिका है, उनके एक बेटी और एक बेटा है। शादी के लगभग 17 साल तक सब ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले 2 साल से मेरे और बच्चों के प्रति पत्नी का व्यवहार बदल गया, जिससे हम सभी परेशान हैं।

पीड़ित ने यह भी बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, इसलिए वह उसे रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान उसके एक दोस्त ने जानकारी दी कि 25 अप्रैल 2026 को उसकी पत्नी, बालोद के असरार अहमद उर्फ गुड्डा के साथ ग्राम डंगनिया के एक रिसॉर्ट में गई है।

इसके बाद वह अपने परिजनों और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा। रिसॉर्ट पहुंचने पर उसने देखा कि उसकी पत्नी और भाजपा नेता असरार अहमद कमरे के अंदर थे और दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद करीब आधे घंटे बाद असरार बाहर आया और करीब दो घंटे बाद उसकी पत्नी कमरे से बाहर निकली। जिसका वीडियो उसने बना लिया।

घटना के बाद सभी को थाने ले जाया गया, जहां पूछताछ की गई। पति ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

वहीं शिक्षिका ने पति के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसे साजिश के तहत बदनाम किया जा रहा है। महिला का आरोप है कि उसका पति नशे का आदी है और लंबे समय से उसके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करता रहा है। उसने यह भी दावा किया कि प्रताड़ना से तंग आकर वह पहले भी आत्महत्या की कोशिश कर चुकी है।

महिला ने रिसॉर्ट जाने की बात स्वीकार करते हुए कहा कि वह अपनी मर्जी से वहां गई थी और उसके खिलाफ लगाए गए अन्य आरोप निराधार हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *