CG Breaking: पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश नाकाम, 2 महिलाएं गिरफ्तार

CG Breaking

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में पद्मश्री से सम्मानित समाजसेवी फूलबासन बाई यादव के अपहरण की कोशिश का मामला सामने आया है। ट्रैफिक पुलिस की सतर्कता से यह बड़ी वारदात टल गई। मामले में दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। (फूलबासन बाई अपहरण)tcw

जानकारी के अनुसार घटना सुकुल देहान क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि दो महिलाएं कार से फूलबासन बाई यादव (Phoolbasan Bai Kidnapping case) के घर पहुंचीं और किसी काम के बहाने उन्हें अपने साथ ले जाने की बात कही। भरोसा दिलाकर वे उन्हें कार में बैठाकर ले जाने लगीं। (फूलबासन बाई किडनैपिंग केस)

इसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने जैसे ही कार को रोका, फूलबासन बाई यादव ने इशारे के जरिए पुलिसकर्मियों को स्थिति की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों महिलाओं को पकड़ लिया।

 

पकड़ी गई महिलाओं को सुकुल देहान पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल फूलबासन बाई यादव सुरक्षित हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *