CG Murder: छोटे भाई ने बड़े भाई को फावड़े से काटा, वारदात देख उड़ गई होश

CG Murder

CG Murder: छत्तीसगढ़ में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला दुर्ग जिले से सामने आया है, जहां भिलाई स्थित रूआबांधा मायानगर HSCL कॉलोनी में छोटे भाई ने बड़े भाई पर फावड़े से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पहले दुर्ग जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे रायपुर मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।tcw

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान अशोक यादव (34) पिता रामनाथ यादव के रूप में हुई है, जबकि आरोपी उसका छोटा भाई मनोज यादव (32) है। दोनों मजदूरी का काम करते थे और एक ही घर में साथ रहते थे। बताया जा रहा है कि बड़ा भाई शराब पीने का आदी था और दोनों भाइयों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

रविवार 10 मई की शाम करीब 6 बजे दोनों भाइयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। उस दौरान आरोपी मनोज यादव नशे की हालत में था। विवाद बढ़ने पर उसने पास में रखा फावड़ा उठाकर बड़े भाई अशोक यादव के सिर पर हमला कर दिया।

हमले में अशोक गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को दुर्ग जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर के डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद पुलिस ने पहले आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया था। घायल की मौत के बाद अब मामले में हत्या की धारा जोड़ दी गई है। पुलिस ने आरोपी मनोज यादव को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी ने बताया कि दोनों भाइयों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शराब के नशे में विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *