Chhattisgarh : Bhilai : छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ा ही हैरान परेशान करने का मामला सामने आया है। यहाँ एक लेडीज टेलर को फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए मजबूर करने एवं धमकी आरोपी आरोपी द्वारा दिया गया। महिला ने यह आरोप है कि एक व्यक्ति ने उसे धमकी दी थी कि यदि उसने उसकी बात नहीं मानी तो उसे किडनैप कर लिया जाएगा। इस पर लेडीज टेलर ने पति के साथ मिलकर खुर्सीपार थाने में पूरा मामला दर्ज कराया है।
फोन पर दी धमकी
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसका फोन नंबर लिया, फिर बार-बार फोन पर उसे परेशान करना शुरू कर दिया। आरोपी कई बार दिन हो या रात को फ़ोन कर के परेशन करता रहता था। फोन पर कई बार आपत्तिजनक बातें कही गईं और जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी देते हुए किडनैप करने की बात कही।
आरोपी की खोजबीन शुरू
लेडीज टेलर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई। खुर्सीपार पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार करने की उम्मीद है।
