CG Rape: शादी का झांसा देकर युवती से रेप फिर दूसरी लड़की से की शादी, आपत्तिजनक फोटो-वीडियो वायरल

CG Rape

CG Rape: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां शादी का झांसा देकर युवती से रेप और निजी फोटो-वीडियो वायरल कर दिया गया। पीड़िता की शिकायत पर गांधीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

tcw

शादी का वादा कर बनाए संबंध

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 1 मई को लटोरी चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। युवती ने बताया कि उसकी पहचान सूरजपुर जिले के ग्राम सलका पतराटोली निवासी अनोज दास से एक शादी समारोह में हुई थी। दोनों ने एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर दिया और धीरे-धीरे बातचीत के दौरान प्रेम संबंध बन गए।

आरोप है कि युवक ने युवती से शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे में आरोपी ने अंबिकापुर के पटपरिया स्थित किराए के मकान में उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने धोखे से निजी फोटो और वीडियो भी बना लिया।

दूसरी लड़की से कर ली शादी

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद आरोपी ने दूसरी युवती से शादी कर ली। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसका आपत्तिजनक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोपी लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर युवती पर दबाव बना रहा था।

मामले में लटोरी चौकी से अपराध दर्ज कर केस गांधीनगर थाना भेजा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64(2), 65(1), आईटी एक्ट की धारा 67(बी) और पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपी गिरफ्तार

जांच के दौरान गांधीनगर पुलिस ने 9 मई को आरोपी अनोज दास को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में गांधीनगर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, आरक्षक अरविंद उपाध्याय, ऋषभ सिंह तथा साइबर सेल की टीम शामिल रही।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *