Raipur Breaking: रायपुर के इस ज्वेलर्स में 1 करोड़ की चोरी, देर रात सोने-चांदी के जेवर पार किए चोर

Raipur Breaking

Raipur Breaking: राजधानी रायपुर में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। खम्हारडीह थाना क्षेत्र स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स में देर रात चोरों ने धावा बोलकर करीब 1 करोड़ रुपए के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची।tcw

जानकारी के अनुसार, शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे चोर लक्ष्य ज्वेलरी शॉप में घुसे और बड़ी मात्रा में कीमती जेवरात लेकर फरार हो गए। रविवार को दुकान बंद होने के कारण कारोबारी को चोरी की जानकारी नहीं मिल सकी। सोमवार सुबह जब दुकान खोली गई, तब घटना का पता चला।

सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि चोरी से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए जा सकें। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *