LPG Price Hike: गैस सिलेंडर महंगा, चुनाव खत्म होते ही बढ़ी महंगाई

LPG Price Hike

LPG Price Hike: पांच राज्यों के चुनाव खत्म होते ही महंगाई को लेकर सियासत तेज हो गई है। कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद महंगाई बढ़ने की आशंका पहले ही जताई गई थी और अब इसकी शुरुआत हो चुकी है।tcw

दीपक बैज ने कहा कि फिलहाल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, लेकिन आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे आम जनता पर महंगाई का और बोझ पड़ेगा।

1 मई से लागू नई दरों के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 993 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। पिछले महीने तक इसकी कीमत 2175 रुपए थी, जो अब बढ़कर 3168 रुपए हो गई है। पेट्रोलियम कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं, जिसके बाद यह नई दरें लागू की गई हैं।

यह लगातार चौथा महीना है जब कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है।

कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा संचालकों, चाय दुकानदारों और हलवाई जैसे छोटे कारोबारियों पर पड़ रहा है। कारोबारियों का कहना है कि लागत बढ़ने से मुनाफा घटेगा और उन्हें खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़ सकते हैं।

LPG Price: गैस कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, जानें नया रेट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *