CG Student Suicide: 10वीं में फेल होने पर उठाया खौफनाक कदम, इस हालत में मिले छात्र

CG Student Suicide

CG Student Suicide: छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधिया पारा में एक नाबालिग युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 10वीं बोर्ड परीक्षा में लगातार दो साल से असफल होने के कारण वह मानसिक रूप से परेशान था।

tcw

मृतक की पहचान राजवीर बघेल (उम्र 17 वर्ष 6 माह) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह पिछले वर्ष 6 विषयों में फेल हुआ था, जबकि इस वर्ष 5 विषयों में असफल रहा। इसी बात से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया।

घटना की सूचना मिलते ही डौंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *