CG Murder: रोटी के लिए नाती ने दादी को टांगिया से काटा, मंजर देख दहल गया दिल

CG Murder:

CG Murder: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको में मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक नाती ने अपनी ही दादी की टांगिया मारकर हत्या कर दी।tcw

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जितेंद्र पात्रे (30 वर्ष) का अपनी दादी बुधन बाई पात्रे (80 वर्ष) से रोटी मांगने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह मामूली बहस हिंसक झगड़े में बदल गई। गुस्से में आकर आरोपी ने धारदार टांगिया से दादी के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद घर में खून के छींटे देख ग्रामीणों का दिल दहल गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन सूचना मिलते ही पहुंची पिपरिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *