Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL मैच के बीच टिकटों का खेल, दोगुने दाम में बिक रहा टिकट

Raipur IPL 2026:

Raipur IPL 2026: देशभर में आईपीएल का खुमार अपने चरम पर है और राजधानी रायपुर भी इससे अछूता नहीं है। शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले मुकाबलों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।tcw

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जबकि 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगी। मैचों को लेकर दर्शकों में भारी उत्साह है, लेकिन टिकटों की किल्लत भी लगातार बढ़ती जा रही है।

IPL Matches in Chhattisgarh

कालाबाजारी का खेल

मैचों की खुमार के बीच टिकटों की कालाबाजारी भी तेजी से बढ़ गई है। शहर में एजेंट और दलाल टिकटों को कई गुना ज्यादा कीमत पर बेच रहे हैं।

ऑनलाइन टिकट बिक्री शुरू होते ही कुछ ही समय में अधिकांश टिकट सोल्ड आउट हो गए। इसके बाद अब टिकटों की कालाबाजारी शुरू हो गई है। जानकारी के मुताबिक, 3000 रुपए कीमत वाला टिकट 6000 रुपए या उससे अधिक कीमत में बेचा जा रहा है। वहीं प्रीमियम स्टैंड के टिकट 16000 रुपये तक में उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इससे आम दर्शकों के लिए टिकट खरीदना मुश्किल हो गया है।

Raipur IPL 2026:

आम दर्शकों को टिकट नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि शहर में एजेंट और दलालों का नेटवर्क सक्रिय होकर टिकटों को ऊंचे दामों में बेच रहा है। इससे क्रिकेट प्रेमियों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।

अधिकारियों का कहना है कि टिकट केवल आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ही ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। टिकटों की शुरुआती कीमत 2000 रुपए रखी गई है। इसके अलावा 2500 रुपए, 3500 रुपए, 5000 रुपए और 8000 रुपए तक की अलग-अलग श्रेणियां तय की गई हैं।

Raipur IPL 2026: रायपुर में IPL मैच का जबरदस्त क्रेज, मिनटों में बिके टिकट

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *