CG News: शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत, 3 घायल; जानिए पूरा मामला

CG News

CG News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के महज दो दिन बाद ही एक दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस हादसे में उसके तीन साथी भी घायल हो गए हैं। मामला कापू थाना क्षेत्र का है। (रायगढ़ शादी के दो दिन बाद दूल्हे की मौत)

tcw

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम ठाकुरपोड़ी निवासी 35 वर्षीय देवांगन सिदार की 8 अप्रैल को जशपुर जिले के कोतबा में शादी हुई थी। इसके बाद 9 अप्रैल को गांव में रिसेप्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 10 अप्रैल को देवांगन अपने दोस्तों के साथ ट्रैक्टर में टेंट का सामान छोड़ने पास के गांव बालापोढ़ी जा रहा था। (रायगढ़ ट्रैक्टर पलटने से दूल्हे की मौत)

इसी दौरान सतीपारा सरपंच के घर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर का ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर के नीचे दबने से देवांगन सिदार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जबकि उसके तीन साथी भी घायल हो गए। (Raigarh dulhe ki maut)

 

घायलों में सीमोन एक्का, सुशील एक्का और द्वारिका सिदार शामिल हैं। घटना के बाद सभी को तत्काल पत्थलगांव अस्पताल ले जाया गया। देवांगन की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में नंदन झरिया के पास उसकी मौत हो गई।

दो घायलों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है, जबकि सीमोन एक्का की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *