Bilaspur News: शैतान के डर से युवक ने खुद का पेट चीरा, हालत नाजुक

Bilaspur News

Bilaspur News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां शैतान के डर से एक युवक ने खुद का पेट चीर डाला। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत जरहाभाठा मिनी बस्ती की है। (बिलासपुर में शैतान के डर से युवक ने पेट चीरा)

tcw

 

मिली जानकारी के अनुसार, 35 वर्षीय युवक पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से अस्वस्थ था। 10 अप्रैल की सुबह से ही वह ‘शैतान मार रहे हैं’ जैसी बातें कहते हुए घर में हंगामा कर रहा था। परिजनों ने उसकी हालत को देखते हुए उसे डॉक्टर के पास ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां से लौटने के बाद वह कुछ समय के लिए शांत हो गया था। (जरहाभाठा में शैतान के डर से युवक ने पेट चीरा)

लेकिन अगले दिन सुबह करीब 11 बजे उसकी मानसिक स्थिति फिर बिगड़ गई। इसी दौरान उसने घर में रखे आईने को तोड़ दिया और कांच के धारदार टुकड़े से अपने पेट पर वार कर लिया। इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका पेट फट गया। (Bilaspur Youth Suicide Attempt)

घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ युवक को तुरंत सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *